1. फाईबर क्या होता है?
फाईबर खाना में उपलब्ध रेशा को कहते हैं। इसे आपका शरीर पचा नहीं सकता है, और यह आपके खून में नहीं जाता है। विभिन्न खाना में फाईबर, अलग-अलग मात्रा में होता है। यह शरीर को कोई खराबी नहीं करता है, बल्कि यह आपके शरीर के लिये बहुत ही फायदेमंद होता है।
2. फाईबर से क्या फायदा होता है?
सामान्य मात्रा में फाईबर खाने से आप अपने शरीर को अनेक बीमारी होने से बचा सकते हैं, जैसे कि दिल का बीमारी, डायबिटीज़ (टाईप 2), आंत में डायवर्टिकुलोसिस का बीमारी। इससे कब्जीयत नहीं होता है।
3. फाईबर कितने प्रकार के होते हैं?
फाईबर दो प्रकार के होते हैं, एक जो कि पानी में घुल सकता है, और दूसरा कि पानी में घुल नहीं सकता है।
पानी में घुलनेवाला फाईबर, अंतडी़ में उपलब्ध, खाना द्वारा प्राप्त किया गया कोलेस्टेरोल को, पैखाने के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देता है। इस प्रकार के फाईबर कुछ तरह के फल, सब्जी, बींस, और बारली में मिलता है।
पानी में न घुलनेवाला फाईबर आपके पाचन में मदद करता है, और सही तरह से पैखाना होने में मदद करता है। इससे आपको कब्जीयत नहीं होता है। इस तरह के फाईबर गेहूं, छिलका युक्त अनाज, और सब्जी में मिलता है।
4. कितना फाईबर खाना चाहिये?
25 ग्राम फाईबर प्रतीदिन खाना चाहिये। अगर आप कम ले रहे हैं, तो खाने में बदलाव ला कर थोडा़-थोडा़ करके बढा़ सकते हैं। यह एक तरह का आपके लिये खाने में “लाईफस्टायल मोडीफिकेशन”
मंगलवार, 18 अगस्त 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें