1. विटामिन डी के अन्य क्या नाम हैं?
विटामिन डी के अन्य नाम हैं –
विटामिन डी 2 या अर्गोकेलसीफेरोल (Vitamin D2 or Ergocalciferol)
विटामिन डी 3 या कोलेकेलसीफेरोल (Vitamin D3 or Cholecalciferol)
2. विटामिन डी क्या करता है?
यह आपके शरीर के हड्डीयों को बनाने और संभाल कर रखने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में केलसियम (calcium) के स्तर को नियंत्रित रखता है।
3. विटामिन डी के अभाव के क्या लक्षण हैं (signs of deficiency)?
इसके अभाव में हड्डी कमजोर होता है और टूट भी सकता है (फ्रेकचर या Fracture)। बच्चों में इस स्थिती को रिकेटस (Rickets) कहते हैं, और व्यस्क लोगों में हड्डी के मुलायम होने को ओस्टीयोमलेशिया (osteomalacia) कहते हैं। इसके अलावा, हड्डी के पतला और कमजोर होने को ओस्टीयोपोरोसिस कहते हैं।
4. बहुत अधिक विटामिन डी खाने से क्या लक्षण हो सकते हैं (signs of toxicity)?
इससे शरीर के विभिन्न अंगों में, जैसे कि गुर्दे में, दिल में, खून के नसों में और अन्य जगह में, एक प्रकार का पथरी हो सकता है यह केलसियम (calcium) का बना होता है। इससे बल्ड प्रेशर या रक्तचाप बढ सकता है, खून में कोलेसटेरोल अधिक हो सकता है, और दिल पर असर पर सकता है। साथ ही चक्कर आना, कमजोरी लगना और सिरदर्द हो सकता है। पेट खराब होने से दस्त भी हो सकता है।
5. विटामिन डी कैसे मिलता है?
विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं – अंडे का पीला भाग (egg yolk), मछली के तेल, विटामिन डी युक्त दूध और बटर में, और धूप सेकने से।
मंगलवार, 18 अगस्त 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें